Sunday, March 12, 2017

उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्रियों का नाम तय करने के लिए भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड की आज नई दिल्ली में बैठक

विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्रियों का नाम तय करने के लिए भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड की आज नई दिल्ली में बैठक। जीत के लिए पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनन्दन करेगी।

UP के लिए सुभाभिक मुख्यमंत्री के नाम

1. केशव मौर्या
2. योगी आदित्यनाथ
3. मनोज सिन्हा

Uttarakhand के लिए सुभाभिक मुख्यमंत्री के नाम

1. सतपाल महाराज
2. देवेंद्र रावत
3. प्रकाश पंत

लेकिन इनमें से मुख्यमंत्री कौन बनेगा यह आज बीजेपी अपनी मीटिंग में रविवार शाम तक बता देगी।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) संसदीय बोर्ड की बैठक आज शाम नई दिल्ली में होगी। इसमें उन राज्यों के लिए मुख्यमंत्रियों के नाम तय किए जायेंगे, जिनमें पार्टी को सरकार के गठन के लिए बहुमत मिला है। भाजपा को उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कल नई दिल्ली में कहा कि मुख्यमंत्रियों का चुनाव योग्यता और क्षमता के आधार पर किया जाएगा।


हमारे कार्यकर्ता मोदी जी का स्वागत करेंगे, उसके बाद में पार्लियामेंटरी बोर्ड की बैठक होगी और उस बैठक में तय किया जाएगा कि चारों राज्यों में नेतृत्व कौन करेगा। शुद्ध रूप से योग्यता के आधार पर चयन होगा। हमारी पार्टी के योग्यतम व्यक्ति को मुख्यमंत्री के लिए हम चयनित करेंगे।

No comments:

Post a Comment

अपने दोस्तों से साँझा करे