Sunday, March 12, 2017

मणिपुर में आज भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव किया जाएगा

मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की आज की बैठक में पार्टी नेता का चुनाव किया जायेगा। BJP के वरिष्‍ठ नेता और असम के मंत्री हेमन्त बिस्‍व सरमा ने कल इंफाल में यह जानकारी दी।

उन्‍होंने कहा कि पार्टी को 60 सदस्‍यों की विधानसभा में 32 विधायकों का समर्थन हासिल है। श्री बिस्‍व सरमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 21 विधायक हैं और उसे 11 अन्‍य सदस्‍यों का समर्थन प्राप्त है। भारतीय जनता पार्टी और उसे समर्थन देने वाले दलों के शिष्‍टमंडल ने राज्‍यपाल नजमा हेपतुल्‍ला से मुलाकात की, लेकिन बैठक के बारे में स्‍पष्‍ट जानकारी नहीं मिल पाई।


उधर, कांग्रेस ने कहा है कि मणिपुर में सरकार बनाने के लिए वह भी अपना दावा पेश करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष टी.एन. हाओकिप ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने के लिए समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन करने की संभावनाएं तलाश रही है। कांग्रेस के पास 28 विधायक हैं।

No comments:

Post a Comment

अपने दोस्तों से साँझा करे