Tuesday, March 14, 2017

दिल्ली नगर पालिका चुनाव 22 अप्रैल 2017 को - 272 सीट 1,33,13,295 मतदाता

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने मंगलवार को तीन नगरपालिका निगमों के लिए चुनाव की तिथि की घोषणा की। दिल्ली में 22 अप्रैल को नगर पालिका (MCD) के नगर पार्षदों (Municipal Councillors) को चुनने के लिए मतदान होंगे।


2012 में दिल्ली नगर निगम निगम का विभाजन होने के बाद यह राजधानी में दूसरा नागरिक निकाय चुनाव होगा। राज्य चुनाव आयुक्त एस के श्रीवास्तव ने मंगलवार को कहा कि नागरिक चुनावों में ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा।

तीनों नागरिक निकायों - उत्तर दिल्ली नगर निगम (NDMC), दक्षिण दिल्ली नगर निगम (SDMC) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) में 272 सीटों पर लगभग 1,33,13,295 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

वर्तमान में, भाजपा की 152, कांग्रेस की  91, आम आदमी पार्टी की  8, बसपा की 10 और अन्य की 9 सीट हैं। जबकि एक सीट खाली है।

No comments:

Post a Comment

अपने दोस्तों से साँझा करे