Wednesday, March 22, 2017

दुनिया के 2,043 अरबपति में से 101 भारत में, फोर्ब्स - भारत के 5 इंडस्ट्रियल ''दुनिया के अरबपति" की 100 लिस्ट में शामिल - मुकेश अंबानी सबसे उपर

हर साल फोर्ब्स विश्व अरबपतियों की सूची जारी करता है। हर साल कुछ नए चेहरे भी इस सूची में सामने आते है और कइयों के नाम पीछे रह जाते है।

भारत के लिए खुशखबरी की बात है के भारत के 5 इंडस्ट्रियल "विश्व अरबपतियो 2017" की 100 लिस्ट में शामिल हुए है और उन में सबसे उपर है मुकेश अंबानी।


जी हाँ, रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी फोर्ब्स की सूची में "विश्व अरबपतियों 2017" की सूची में 33 वें स्थान पर हैं। अंबानी की कुल संपत्ति 23.2 अरब डॉलर (लगभग 1.52 लाख करोड़ रुपये) है, जो भारतीय अरबपतियों में सबसे ज्यादा है।

सूची में शीर्ष 100 में शामिल किए जाने वाले अन्य भारतीयों में Arcelormittal के चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल 56 वें स्थान पर, हिंदुजा बंधुओं 64 वें स्थान पर, विप्रो के अजीम प्रेमजी 72 वें स्थान पर, शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप के पल्लोनजी मिस्त्री 77 वें स्थान पर आए।

बाबा रामदेव के पतंजली आयुर्वेद में 97% हिस्सेदारी रखने वाले आचार्य बालकृष्णन 814 वें स्थान पर आए है।

गौरतलब है के फोर्ब्स ने 'दुनिया के अरबपति' 2017 में कुल 2,043 अरबपति शामिल किये हैं और उनमे भारत सबसे ज्यादा अरबपतियोंकी संख्या वाले देशों में चौथे स्थान पर रहा। इसमें 101 भारतीयों की संख्या है

No comments:

Post a Comment

अपने दोस्तों से साँझा करे