Sunday, March 12, 2017

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - सवा सौ करोड़ भारतीयों की ताकत और कौशल से नये भारत का उदय हो रहा है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सवा सौ करोड़ भारतीयों की ताकत और कौशल से एक नये भारत का उदय हो रहा है। नये भारत को विकास से जोड़ते हुए श्री मोदी ने लोगों से आग्रह किया कि नरेन्द्र मोदी मोबाइल एप पर आई एम न्यू इंडिया की शपथ लें और नये भारत के निर्माण के प्रति वचनबद्धता प्रकट करें।

Tweet संदेश में श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि लोग 2022 में देश की आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और बाबा साहेब भीम राव आम्बेडकर पर गौरव महसूस करें।


नरेन्द्र मोदी मोबाइल एप्प में अब अनेक नई विशेषताएं शामिल कर ली गई हैं। इसमें एक नई फीड भी शामिल की गई है, जिससे खबरों को पढ़ा और साझा किया जा सकेगा।

No comments:

Post a Comment

अपने दोस्तों से साँझा करे