Tuesday, March 7, 2017

पी.वी. सिंधू और सायना नेहवाल आल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2017 में - टूर्नामेंट आज से शुरू

आल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट जो के 7-12 March 2017 तक बर्मिंघम में खेले जायेगे। और उनमे से आज पी.वी. सिंधू और सायना नेहवाल के अहम में मैच है।


इंग्लैंड के बर्मिंघम में ऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन टूर्नामेंट (YONEX All England Open Badminton Championships) में मुख्‍य ड्रॉ के मैच आज से शुरू हो रहे हैं। महिला सिंगल्स में आज सायना नेहवाल का सामना मौजूदा चैम्पियन जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा। पी. वी. सिंधु का मैच मेटे पॉल्सन से होगा।

पुरुष singles के पहले दौर में एच. एस. प्रणय का मैच कियाओ बिन और अजय जयराम का सामना हुआंग युजियांग से होगा। मिक्स्ड डबल्स में प्रणव जेरी चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी का सामना यू यिओन सियोंग और किम हा ना की जोड़ी से होगा। पुरूष डबल्स में मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी की जोड़ी क्वालीफाइंग जोड़ी से खेलेगी।

No comments:

Post a Comment

अपने दोस्तों से साँझा करे