Monday, March 6, 2017

अमेरिका एच-1बी वीजा की प्रीमियम सेवा तीन अप्रैल से अस्थाई रूप से निलंबित करेगा।

United States (America) ने कहा है कि वह H1-B visa की प्रीमियम सेवा तीन अप्रैल से अस्थायी रूप से निलंबित कर रहा है। ऐसा करने से अमरीकी companies में काम करने के लिए आने वाले उच्च कौशल प्राप्त विदेशी नागरिकों को वीज़ा के लिए कम प्रतीक्षा समय का विकल्प खत्म हो जाएगा। अमरीकी नागरिकता और आव्रजन सेवा विभाग के अनुसार यह अस्थाई रोक छह महीने (Six months) के लिए हो सकती है। एच-1बी वीजा का प्रयोग भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियां व्यापक रूप से करती हैं।


मौजूदा व्यवस्था के अंतर्गत कंपनियां अपने भावी कर्मचारियों के लिए एच-1बी वीजा के आवेदन प्रस्तुत करते समय प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए अधिक शुल्क का भुगतान कर सकती हैं, जिसे प्रीमियम सेवा कहा जाता है।

सेवा में यह परिवर्तन president डॉनल्ड ट्रंप के कार्यकारी आदेश को अदालत द्वारा रोके जाने पर इसके नए रूपान्तर के मसौदे के अनुसार है।

Mostly लोग इससे खुश नहीं हैं । लेकिन अमेरिका का यह फैसला सभी को मान ना तो पपड़ेगा ही ।

No comments:

Post a Comment

अपने दोस्तों से साँझा करे