Tuesday, March 28, 2017

गुजरात में हो सकते है समय से पहले विधानसभा चुनाव - अंतिम फैसला BJP का केंद्रीय नेतृत्व करेगा, विजय रूपानी ने कहा

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कहा है कि राज्य में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने के बारे में अंतिम फैसला भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। कल सारंगपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक से पहले संवाददाताओं से बातचीत में श्री रूपानी ने यह जानकारी दी।

गुजरात के मुख्‍यमंत्री की राज्‍य में जल्‍द चुनाव के बारे में की गई टिप्‍पणी बहुत महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी राज्‍य में कभी भी चुनाव कराने  के लिए तैयार है।


 उत्‍तर प्रदेश में पार्टी की भारी जीत के बाद गुजरात में जल्‍द चुनाव होने की अटकलें तेज हो गई हैं। राज्‍य में 2017  के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। मुख्‍यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी विधानसभा के चुनावों को गंभीरता से लेने और राज्‍य के विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का अनुरोध किया है। दूसरी तरफ राज्‍य में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

अपने दोस्तों से साँझा करे