Tuesday, March 28, 2017

डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे मजबूत होकर 17 महीने के उच्‍चतम स्‍तर पर

नई दिल्ली: 27 मार्च - अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में रूपये में डालर के मुकाबले इस वर्ष की दूसरी सबसे बडी वृद्धि दर्ज हुई। रूपया डॉलर के मुकाबले 37 पैसे मजबूत होकर 65 रूपये चार पैसे के स्‍तर पर पहुंच गया। जो रूपये का 17 महीनों का ताजा उच्‍चतम स्‍तर है। हालांकि विश्‍वभर में स्‍टॉक्‍स गिरावट में रहे। घरेलू बाजारों में बंबई शेयर बाजार में सेंसेक्स दशमलव छह प्रतिशत की मंदी से 184 अंक कम होकर 29 हजार 237 पर बंद हुआ। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 63 अंक कम होकर नौ हजार 45 हो गया।


जापान, चीन, हांगकांग, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर सभी के शेयर बाजार आज गिरावट में रहे जबकि UK, जर्मनी और फ्रांस के प्रमुख बाजारों में भी गिरावट आई।

No comments:

Post a Comment

अपने दोस्तों से साँझा करे