Tuesday, March 28, 2017

आज से नवरात्र शुरू - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से नौ दिन का व्रत रखेंगे

आज नवसंवत्सर के प्रथम माह चैत्र का पहला दिन है। आज से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसे भारत के विभिन्न भागों में कई रूप से मनाया जाता है जैसे के

चैत्र शुक्लादि,
उगादि (युगादि),
गुड़ी पड़वा,
चेटीचंद,
नवरेह और
सजिबू चेइरावबा

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नवरात्र के पहले दिन से नौ दिन का उपवास रखेंगे। वे पिछले चार दशक से भी अधिक समय से नवरात्र में उपवास रखते हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उप-राष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी ने बधाई दी है।


प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भी नववर्ष से जुड़े पर्वों के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीटर पर लोगों के लिए नव वर्ष पर शांति, खुशी और समृद्धि की कामना की है।

No comments:

Post a Comment

अपने दोस्तों से साँझा करे