Tuesday, March 28, 2017

ग्रेटर नोएडा में अफ्रीकी छात्रों पर कथित हमलो के मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ योगी से बातचीत की

नोएडा: विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा में अफ्रीकी छात्रों पर कथित हमला मामले में उन्‍होंने उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ योगी से बातचीत की है। मुख्‍यमंत्री ने मामले की स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।

सिलसिलेवार ट्वीट में श्रीमती स्‍वराज ने कहा कि मुख्‍यमंत्री ने उन्‍हें मामले की स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष जांच का आश्‍वासन दिया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि सरकार इस मामले में तत्‍काल कार्यवाही कर रही है। विदेशी छात्रों ने हमले में शामिल अपराधियों के खिलाफ त्‍वरित कार्यवाही की मांग की है।



शनिवार को 17 वर्षीय एक बच्‍चे की मौत के विरोध में कैंडल मार्च के समय नाइजीरिया के चार छात्रों पर कथित रूप से हमला किया गया। हालांकि स्‍थानीय लोगों के मुताबिक नाइजीरिया के छात्रों ने बच्‍चे को नशीला पदार्थ लेने के लिए मजबूर किया जिससे उसकी मौत हो गई। जिला पुलिस प्रमुख धर्मेन्‍द्र सिंह ने बताया कि मामले की एफ आई आर दर्ज कर ली गई है।

No comments:

Post a Comment

अपने दोस्तों से साँझा करे