Monday, March 13, 2017

अब निकाले मनचाही नकदी अपन खाते से - देश में बचत बैंक खातों से नकदी निकालने की सीमा पर प्रतिबंध समाप्त

आप के लिए खुशखबरी है। आप अपने खाते से जितना चाहे कैश निकाल सकते हैं।

देश में बचत बैंक खातों से नकदी निकालने पर लगे सभी प्रतिबंध आज से हटा लिये गये हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले महीने इस बारे में घोषणा की थी। इससे पहले बैंक ने पहली फरवरी से एटीएम से नकद निकासी की सीमा खत्‍म कर दी थी।


पिछले वर्ष आठ नवम्‍बर 2016 को 500 और 1000 रूपये के नोट बंद करने की घोषणा के बाद रिजर्व बैंक ने नकदी निकासी पर रोक लगाई थी और पैसा निकालने की सीमा तय कर दी थी।

गौरतलब हैं के लोग नोटबंदी से बहुत परेशान थे। और लोगो को इसके कारण बहुत दिक्त का सामना करना पड़ा था।

No comments:

Post a Comment

अपने दोस्तों से साँझा करे