Monday, March 13, 2017

क्या आप जानते हैं के एक सींग वाले गैंडों की संख्या विश्व में सबसे अधिक भारत में हैं - लेकिन गैंडों की संख्‍या कम हो रही हैं

असम - गैंडों की संख्‍या बढ़ाकर 3000 तक करने का लक्ष्‍य रखा गया है। काजीरंगा में एक सींग वाले गैंडों की संख्या विश्व में सबसे अधिक है, और सरकार इस पर चिंतन हैं।


असम में गैंडों के संरक्षण के बारे में भारतीय दृष्टिपत्र 2020 में तय लक्ष्‍य हासिल होने की उम्‍मीद है। दृष्टिपत्र में गैंडों की संख्‍या बढ़ाकर तीन हजार तक करने का लक्ष्‍य रखा गया है। राज्‍य की वन मंत्री प्रमिला रानी ब्रह्मा ने बताया है कि काजीरंगा राष्‍ट्रीय पार्क में गैंडों की गणना अगले वर्ष फिर कराई जाएगी। सुश्री ब्रह्मा ने कहा कि काजीरंगा से मानस राष्‍ट्रीय पार्क भेजी गयी 28 मादा गैंडों ने 14 बच्चों को जन्‍म दिया है।

उन्‍होंने कहा कि काजीरंगा में सुरक्षा बढ़ाने के लिए मानव रहित हवाई यानों का उपयोग जल्‍दी शुरू कर दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

अपने दोस्तों से साँझा करे