Thursday, March 23, 2017

विश्‍व जल दिवस - देश के हर घर में आर्सेनिक और फ्लोराइड मुक्‍त पेयजल उपलब्‍ध कराया जायेगा - पेयजल और स्‍वच्‍छता मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर

आज World Water Day है - विश्‍व जल दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। जल दिवस पहली बार 22 मार्च 1993 को मनाया गया था।

World Water Day पर - सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि भारत के हर मकान में आर्सेनिक और फ्लोराइड मुक्‍त पेयजल उपलब्‍ध कराया जाए

पेयजल और स्‍वच्‍छता मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने विश्‍व जल दिवस के मोके पर कहा के मोदी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश के हर घर में आर्सेनिक और फ्लोराइड मुक्‍त पेयजल उपलब्‍ध कराया जाए। तोमर नई दिल्‍ली में स्‍वच्‍छ भारत राष्‍ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन करने के लिए आए थे ।


2021 तक 25 हजार करोड़ रूपया खर्च किया जाएगा

आज राष्‍ट्रीय जल गुणवत्‍ता उपमिशन की शुरूआत की गई है। इस मिशन में 2021 तक 25 हजार करोड़ रूपया खर्च किया जाएगा। आर्सेनिक और फ्लोराइड प्रभावित बसावटों को स्‍वच्‍छ जल पहुंचाया जा सकें। आर्सेनिक और फ्लोराइड से प्रभावित बसावटें अट्ठाइस हजार हैं।

No comments:

Post a Comment

अपने दोस्तों से साँझा करे