Friday, March 24, 2017

Air इंडिया सहित 7 विमान कंपनियों ने शिव सेना सांसद रवीन्द्र गायकवाड़ पर सभी विमान यात्राओं पर पाबंदी लगाई

सरकारी विमान कंपनी एयर इंडिया सहित 7 विमान कंपनियों ने एयर इंडिया के एक अधिकारी के साथ कथित मारपीट के आरोपी रवीन्द्र गायकवाड़ जो के शिव सेना के सांसद है की सभी विमान यात्राओं पर पाबंदी लगा दी है।

आखिरकार मामला क्या है - 60 साल के कर्मचारी को चप्पलों से 25 बार मारा, भारतीय विमान परिसंघ ने श्री गायकवाड़ का नाम प्रतिबंधित (Blacklist) लिस्ट में डाला

श्री गायकवाड़ ने बृहस्पतिवार की सुबह एयर इंडिया की पुणे-दिल्ली उड़ान में बिजनेस-क्लास नहीं होने का विरोध किया और एयर इंडिया के एक अधिकारी के साथ कथित मारपीट की। एयर इंडिया के 60 के कर्मचारी को 25 बार चपल से मारा। उनके इस व्यवहार को गंभीरता से लेते हुए शिवसेना ने उनसे पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। शिवसेना गायकवाड़ से पूरी सफाई मांगी हैं।

प्रतिबंध लगाने वाली main कंपनियां हैं - जैट एयरवेज, इंडिगो, स्‍पाइसजैट और गो एयर जो इंडियन एयरलाइंस फेडरेशन के परिसंघ में शामिल हैं। परिसंघ के सदस्‍यों ने गायकवाड़ का नाम काली सूची में डालने का भी फैसला किया है, क्‍योंकि उन्‍होंने एयर इंडिया के एक कर्मचारी के साथ अभद्र व्‍यवहार करना स्‍वीकार किया है।

यह घटना बृहस्‍पतिवार सुबह एयर इंडिया की पुणे-दिल्‍ली उड़ान संख्‍या ए आई 852 के भीतर उस समय हुई, जब विमान दिल्‍ली में उतरा। इस बीच, नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने कहा है कि कोई भी सांसद कानून से ऊपर नहीं है और सांसदों को कानून का पालन करना होगा। श्री राजू ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जायेगी। उन्‍होंने बताया कि यह दुर्भाग्‍यपूर्ण घटना है और ऐसा नहीं होना चाहिए था। इस बीच, लोकसभा अध्‍यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि यह घटना संसद से बाहर हुई है और अगर शिकायत मिलती है तो वे कार्रवाई करेंगी। संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सांसद जन प्रतिनिधि होते है और उन्‍हें समाज में सलीके से पेश आना चाहिए।


और दिल्ली पुलिस ने सांसद गायकवाड़ पर FIR दर्ज की

दिल्ली पुलिस ने आज शिवसेना सांसद गायकवाड़ के खिलाफ एयर इंडिया के एक अधिकारी के साथ कथित मारपीट मामले में एफ आई आर दर्ज कर ली है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता दीपेन्द्र पाठक ने बताया कि इस मामले को अपराध शाखा को सौंप दिया गया है।

उन्होंने ने बताया कि शिवसेना सांसद गायकवाड़ की तरफ से भी आज एक शिकायत मिली है, जिसे कानूनी परीक्षण के लिए भेजा दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

अपने दोस्तों से साँझा करे